HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2026 – हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) नेअपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (पुरुष/महिला/जीआरपी) पदों की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है इस भर्ती में 5500 पदों के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है जो की 01 जनवरी 2026 तक मान्य होगी एचएसएससी हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 से संबंधित सभी जानकारी हमने नीचे विस्तार पूर्वक बताई है
HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 11 जनवरी 2026
भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 25 जनवरी 2026
भर्ती शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख : 25 जनवरी 2026
एडमिट कार्ड उपलब्ध : परीक्षा से पहले
परीक्षा की तिथि : जल्द अपडेट की जाएगी
परीक्षा परिणाम तिथि : परीक्षा होने के बाद सूचित किया जाएगा
एचएसएससी हरियाणा पुलिस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह एचएसएससी हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती की पुष्टि करें इसके अलावा अधिसूचना पढ़ें।
आपकी जानकारी के लिए बता दे इस भर्ती में किसी भी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को कोई भी शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि इस भर्ती में किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क को निर्धारित नहीं किया गया है किसी भी वर्ग का उम्मीदवार इस भर्ती में निशुल्क आवेदन कर सकता है
HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2026 आयु सीमा
भर्ती में आवेदन करने वाले की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है
इसके अलावा उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है
हरियाणा पुलिस ने अपने अधिसूचना के नियमों अनुसार कांस्टेबल पद के लिए आयु में छूट भी प्रदान करती है आयु सीमा में छूट से जुड़ी जानकारी के लिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ें